पटना, मार्च 20 -- पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के नवही गांव में बुधवार की देर रात अपराधियों ने घर से बलाकर युवक को गोलियों से भून डाला। मृतक की पहचान मनीष उर्फ मोनू (25) के रूप में हुई है। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार के लोगों का आरोप है कि बुधवार शाम मोनू कुमार को उसके किसी मित्र ने घर से बुलाकर ले जाया गया और फिर उसे गोली मार दी। आसपास के लोगों ने बताया कि मोनू को अपराधियों ने तीन गोली मारी है। जिसमें छाती, कमर और पीठ में गोली लगी है। आनन-फानन में परिवार के लोग इलाज के लिए पटना के नौबतपुर अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मोनू का एक हाथ टूटा हुआ था। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि गोली मारने से पहले मोनू व अपराधियों के बीच मारपीट की घटना हुई है। घटना की सूचना मिलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.