रांची, मई 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। डोरंडा नॉर्थ ऑफिस पाड़ा निवासी गौरांग सिंह के साथ बदमाशों ने मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना चार मई की है। इस संबंध में गोरांग सिंह डोरंडा थाने में अलियान, रवि, मोहन, सोनू समेत अज्ञात के विरूद्ध सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। गोरांग सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके मुहल्ले में समर्पण नामक एक सामाजिक संस्था है। उसका व्हाट्सऐप ग्रुप है। इसमें पांच सौ सदस्य हैं। इसी ग्रुप की एक लड़की ने अपने भाई के मोबाइल के संबंध में पोस्ट किया। युवती को उस पोस्ट के बारे में बताने के बाद सभी आरोपी उनके अपार्टमेंट के पास पहुंच गए। उन्हें घर से बुलाया और मारपीट की। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.