रांची, मार्च 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। हरमू के रहने वाले अभय कुमार ने बिदरा यादव, चंदन यादव, गणेश यादव, संजू यादव समेत अन्य पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभय कुमार ने पुलिस को बताया कि होली के दिन शनिवार को वह अपने घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान बिदरा यादव उनके घर में घुस गए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। जब वह घर से बाहर निकलकर शोर मचाने लगे, तभी गणेश समेत अन्य आरोपी पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। सभी आरोपी नशे में धुत होकर उनके चेहरे को दांत से काट दिया। पत्थर मारकर उनका सिर फोड़ दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.