फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 5 -- फर्रुखाबाद कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के हाथीखाना निवासी एक युवक ने तीन युवकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 3 दिसंबर को उसकी एक युवक से विवाद हो गया था ।इसी रंजिश में 4 दिसंबर की सुबह युवक ने साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर धावा बोल दिया और लाठी-डंडों से उसकी व पत्नी की पिटाई कर दी युवक ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...