शामली, जनवरी 5 -- युवक को गोली मारकर घायल करने के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बीते 31 दिसंबर को गांव तितरवाड़ा निवासी सरवर उर्फ कल्लू कार द्वारा गांव के ही मनव्वर व नदीम के साथ अपने घर जा रहा था। आरोप था कि तभी गांव में बाइक सवार सावेज, सुफियान व एक अज्ञात ने कार में टक्कर मार दी तथा फायरिंग की, जिसमें सरवर उर्फ कल्लू हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना में वांछित चल रहे सुफियान निवासी गांव तितरवाड़ा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...