प्रयागराज, मई 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। सिविल लाइंस इलाके में धोबी घाट चौराहे पर रविवार रात बिना नंबर की बाइक पर सवार बदमाशों ने 27 वर्षीय शानू को दो गोली मारी थी। गंभीर हालत में शानू को सिविल लाइंस पुलिस ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, सिविल लाइंस पुलिस ने हमले में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बेली गांव निवासी शानू पुत्र एखलाख को बदमाशों ने दो गोली मारी थी। गोली उसके पैर और कमर में लगी है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी राम आश्रय यादव ने बताया कि शानू पर कई मुकदमे दर्ज हैं और पूर्व में गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की गई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं। अलग-अलग ठिकानों में पुलिस की ओर से लगातार दबिश दी जा रही है। नामजद आरोपियों में असरौली निवासी अख्तर, मरियाडीह निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.