प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- मानधाता इलाके के तरौल में बकुलाही नदी किनारे गुरुवार रात युवक को गोली मारने में दो अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। मानधाता के पितईपुर निवासी 24 वर्षीय रात 8:30 बजे घर से खाना खाने के बाद घूमने निकला था। घर से दो किलोमीटर दूर बकुलाही नदी के किनारे तरौल पूरे चैन के पास नदी किनारे उसकी जांघ में गोली लग गई। परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए। मेडिकल कालेज में उसका इलाज चल रहा। शुक्रवार को उसके बड़े पिता गुलफाम की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की गहराई से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.