गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- मांझागढ़, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के समीप चार दिन पूर्व देर शाम गोली मारकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना को लेकर पीड़ित के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिसमें जादोपुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव निवासी शंभु सिंह, मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी विश्वकर्मा सिंह तथा भोरे थाना क्षेत्र के युवराज कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो कि मंगलवार की देर शाम यादोपुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव निवासी पियुष कुमार सुगर मिल गोपालगंज में गन्ना गिराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के पास दो बाइक पर सवार मुंह ढंके तीन बदमाशों ने युवक को गोली मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से...