रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर। युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ट्रांजिट कैंप मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि चार मार्च की रात वार्ड आठ शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी अंकित सागर अपने चचेरे भाई के साथ पीपल के पेड़ के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर भदईपुरा निवासी सूरज पांडेय, जय प्रकाश और प्रीत विहार कॉलोनी निवासी बॉबी चौधरी उर्फ लक्ष्मण सिंह आए। हाथ मिलाने के बाद अचानक सूरज ने 315 बोर के तमंचे से अंकित पर फायर कर दिया। गोली उसकी जांघ को चीरती हुई निकल गई। घायल युवक का आरोप था कि सूरज ने इससे पहले भी दो बार जानलेवा हमला किया था और अक्सर भाजपा कार्यकर्ता होने का रौब दिखाकर धमकी देता था। वहीं पुलिस ने मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.