अमरोहा, मार्च 18 -- बाइक में पहले पेट्रोल डलवाने को लेकर हुए विवाद के बीच युवक को गोली मारने के आरोपी बाइक सवार अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला तिगरिया भूड़ निवासी चमन सिंह अपने दोस्त सुमित व प्रशांत के साथ रविवार को पक्का पुल पर जा रहा था। बताया जाता है कि वहां उसके अन्य दो दोस्त इंतजार कर रहे थे। इस बीच चमन अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पूर्व विधायक अशफाक अली खां के पंप पर ले गया था, तभी दूसरी बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक भी पंप पर पेट्रोल डलवाने पहुंच गए। बाइक में पहले पेट्रोल डलवाने को लेकर चमन व दूसरे युवकों के बीच झगड़ा हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी थी। तभी दूसरे पक्ष में शामिल एक युवक ने तमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.