मधेपुरा, अक्टूबर 6 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। शहर के आदर्श नगर वार्ड सात में युवक को गोली मारने की घटना के तीन दिन बाद भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। घटना को लेकर पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। जानकारी हो कि शहर के आदर्श नगर वार्ड 2 निवासी स्व चन्द्र किशोर प्रसाद यादव के बड़े पुत्र आशीष कुमार को बदमाशों ने गुरुवार की रात गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगो ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना को लेकर युवक की मां ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बदमाश दूर है। घटना के बाद से युवक के परिजनों में दहशत है। परिजनों का कहना है कि आशीष के पिता के गुजर जाने के बाद आशीष ही घर का सारा खर्चा उठा रहा था। 10 दिन पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.