रामपुर, जुलाई 1 -- पटवाई। युवक को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उसका लिंग परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। किन्नर समाज के लोगों पर उसका प्राइवेट पार्ट कटवाने का आरोप है। सोमवार को उसका नशा उतरा तो अपना हाल देखकर उसके होश उड़ गए। परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक नाच-गाने का काम करता था। इसी काम के दौरान उसकी किन्नर समाज के लोगों से दोस्ती हो गई। एक किन्नर पटवाई थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। कुछ सालों से युवक रामपुर में रह रहा था। पीड़ित का आरोप है कि तीन-चार दिन पहले वह बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम में जा रहा था। रास्ते में उसे किन्नर दोस्त मिल गए जो उसे शाहबाद के एक गांव ले गए। उसने उनके साथ कोल्ड ड्रिंक पी थी। कोल्डड्रिंक पीने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.