अमरोहा, मार्च 19 -- रविवार देर रात कैंटर की टक्कर लगने से हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। दुर्घटनास्थल के पास की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपियों ने युवक के साथ पहले मारपीट की और फिर हाईवे से गुजर रहे कैंटर के सामने धक्का दे दिया। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर नामजद तहरीर पुलिस को दी है। मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव हमीमपुर निवासी कुलदीप सिंह गजरौला के जवाहर नगर स्थित सैनिक कालोनी में रहते है। वह यहां एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार रात नेशनल हाईवे पर कुलदीप के 18 वर्षीय पुत्र अक्षित की डीसीएम की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए तब अक्षित के शव का पोस्टमार्टम कराया था। हालांकि कुलदीप हत्या की आशंका जता रहे थे। हरकत में आई पुलिस ने मामले में जांच शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.