फरीदाबाद, फरवरी 2 -- पलवल,संवाददाता । उटावड़ थाना अंतर्गत मालूका गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण कर जंगल में ले जाकर हथियारों से बेरहमी से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उटावड़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उटावड़ थाना प्रभारी रेनू शेखावत ने बताया मालूका गांव निवासी सुबेद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर में शाद, जानू और मोहम्मद ने उनके भतीजे नासिर को जबरन एक इको गाड़ी में डालकर उठा लिया। आरोपी नासिर को एक सुनसान जंगल में ले गए। यहाँ उसके साथ मारपीट की। जंगल में आरोपियों ने नासिर पर कुल्हाड़ी और अन्य नुकीले हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। नासिर के सिर और शरीर के ...