लखनऊ, फरवरी 4 -- बीबीडी इलाके में अयोध्या रोड पर कार सवार दंपति और उनके परिचितों ने कानपुर देहात के रहने वाले कुलदीप गुप्ता का अपहरण कर लिया। कार में डालकर उसे ले गए। एक जिम में बंधक बनाकर पीटा। 35 हजार रुपये लूट लिए। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी दंपति समेत पांच के खिलाफ बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित कुलदीप ने बीबीडी थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कानपुर देहात के रूरा रामनगर के रहने वाले हैं। उनके परिचित अजीत द्विवेदी चिनहट इलाके में रहते हैं। चार नवंबर को अजीत ने उन्हें मिलने के लिए राम स्वरूप कॉलेज के पास बुलाया था। रात करीब नौ बजे वह पहुंचे। वहां कार में अजीत बैठा था। अजीत के साथ उसकी पत्नी चारू द्विवेदी, विद्या भूषण, गुलाम वारिश और अन्य लोग थे। उन्होंने खींचकर कार में डाला और पीटने लगे। इसके बाद अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.