गाज़ियाबाद, जनवरी 20 -- मोदीनगर,संवाददाता। युवक के सीने में गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे पर गांव कलछीना के पास फेंक दिया गया। पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई। जानवरों के खाने से शव क्षत विक्षत हो गया है। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को पेट्रोलिंग टीम निरीक्षण कर रही थी। जब वह एक्सप्रेसवे पर गांव कलछीना के पास पहुंची तो सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ था। शव के आसपास जानवर मंडरा रहे थे और उसे खा रहे थे। पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत इसकी सूचना भोजपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भोजपुर थानाप्रभारी सचिन बालियान पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसी बीच एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना भी वहां पर पहुंचे और जरूरी दिशा ...