रायबरेली, दिसम्बर 16 -- ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अरखा ऐशपांड के पास बीते सोमवार को नग्न अवस्था में मिले युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई। पीएम रिपोर्ट के अनुसार युवक के सिर पर एक गहरी चोट का निशान मिला। पुलिस हत्याकांड की घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक इस मामले में किसी को नामजद करते हुए कोई तहरीर नहीं दी गई। प्रयागराज जिले के फूलनगर फुलवा बिसौना के रहने वाले संतोष उर्फ प्रदुम्न (26) पुत्र पप्पू बीते दो दिसंबर से अपने घर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बीते सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के अरखा स्थित एनटीपीसी के ऐश पांड के बगल जंगल की झाड़ियों में युवक का नग्न अवस्था में शव मिला था। शव के पास कपड़े व जूता, महिला का निर्वाचन कार्ड, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.