गोंडा, फरवरी 8 -- नवाबगंज। ढेमवा घाट पुलिस चौकी क्षेत्र के गोकुला गांव के चड़ौवा मजरा निवासी नीबर यादव पुत्र खेलावन यादव ने शनिवार को देर शाम थाने पर तहरीर दी है। इसके मुताबिक शाम करीब छह बजे गांव के चौराहे पर सब्जी खरीदने गए उसके बेटे भीम के सिर पर गांव के ही विपक्षी गौरव यादव पुत्र कालीचरण ने हॉकी से वार कर दिया। हमले में वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...