अयोध्या, अक्टूबर 4 -- अयोध्या। राम पथ पर नियावां क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार की रात बवाल हो गया। रेस्टोरेंट पहुंचे शख्स ने अपनी बहन को एक युवक के साथ जलपान करते देखा तो बिफर गया। वाद-विवाद बढ़ा तो मारपीट हुई। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया गया कि रेतिया क्षेत्र निवासी एक युवती अपने दोस्त के साथ कैंट थाना क्षेत्र स्थित इस रेस्टोरेंट में नाश्ता करने आई थी। इस बात की भनक उसके भाई को लगी तो वह रेस्टोरेंट पहुंच गया। अपनी बहन को अपरिचित युवक के साथ देख उसका पारा चढ़ गया। वाद-विवाद बढ़ा तो उसने मोहल्ले से अन्य लोगों को बुला लिया और युवक की जमकर पिटाई की। कैंट पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.