औरैया, जनवरी 5 -- औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव बखरिया निवासी युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बखरिया निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पूर्व चैन गांव का रहने वाला है। आरोप है कि दो जनवरी की शाम करीब पांच बजे गांव के ही विद्याराम ने उसे रास्ते में रोककर गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल विनोद कुमार ने परिजनों के साथ औरैया कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विद्याराम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.