महोबा, फरवरी 2 -- महोबा, संवाददाता। रेलवे स्टेशन के पास युवक के साथ महिला और उसके परिजनों का मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो पुलिस चौकी के पास का बताया जा रहा है। महिला परिवार के साथ युवक की मारपीट करती रही और लोग तमाशबीन बने रहे। महिला के परिजनों का अरोप है कि सिरफिरा महिला से ट्रेन में छेड़खानी करने का प्रयास कर रहा था। युवक को ट्रेन से घसीटकर स्टेशन के बाहर तक ले जाने और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वाययल हो गया। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो रविवार का है। दोनो पक्ष एक दूसरे को जानते है। युवक पर महिला से छेड़खानी करने का आरोप लगाया जा रहा है जबकि युवक ट्रेन में पैसा न देने पर महिला के द्वारा परिजनों को बुराकर मारपीट करने का आरोप लगा रहा है। चौकी बज...