संभल, फरवरी 19 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव महोरा लखूपुरा निंकी ने थाने में बुधवार केा तहरीर दी। जिसमें पीड़ित ने कहा कि बुधवार सुबह वह हयातनगर जा रहा था। आरोप है कि मुजफ्फरपुर निवासी चार-पांच युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे गाड़ी से खींच लिया और चाबी भी निकाल ली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...