उन्नाव, अप्रैल 22 -- अचलगंज। दो दिन पहले कानपुर लखनऊ हाइवे पर परिवहन निगम बस की टक्कर से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई थी। शव शिनाख्त के पुलिस ने मच्र्युरी में रखवा दिया था। मगर पहचान न होने पर सोमवार को बदरका चौकी पुलिस से पोस्टमार्टम कराया गया है। हाइवे स्थित दुर्गा ढाबा के निकट लखनऊ से कानपुर जा रही परिवहन निगम बस की चपेट में आकर तैंतालीस वर्षीय युवक की शुक्रवार देर रात मौत हो गई थी। जिसकी शिनाख्त न हो पाने से पुलिस ने शव को मच्र्युरी में रखवा दिया था। सोमवार को तीसरे दिन भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक कहां से आया और कहां जा रहा था और यहां कैसे पहुंचा ? इसका तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक सफेद रंग की शर्ट, नीली पैंट व नीला ब्लेजर व काले चमड़े के जूते पहने था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.