गोपालगंज, जनवरी 5 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कैथवालिया वार्ड नंबर सात के रहने वाले युवक के लापता होने के मामले में नगर थाने की पुलिस ने उसके एक कॉलिग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक यूपी के मऊ जिले के हमीदपुर थाना क्षेत्र के कनसो गांव निवासी दुर्गविजय प्रसाद वर्मा का पुत्र आकाश वर्मा बताया गया है। सोमवार को नगर थाने की पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नगर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि कैथवालिया वार्ड नंबर सात निवासी प्रभु प्रसाद का पुत्र अनुराग कुमार गुप्ता उर्फ बंटी एक फार्मा कंपनी में काम करता था। वह चार जुलाई 2025 की सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह लापता हो गया। मामले को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। घटना व...