किशनगंज, दिसम्बर 23 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज के रहने वाले एक युवक के दरभंगा जिले से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। युवक विशाल कुमार मंडल के लापता होने से संबंधित मामला युवक विशाल के परिजन ने सोमवार को किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवक विशाल को 21 अक्टूबर को किसी का कॉल आया था। कॉल आने के बाद विशाल अपने किशनगंज शहर के धर्मगंज स्थित घर से निकला था। घर से निकलकर कैलटेक्स चौक पहुंचा। कैलटेक्स चौक से वाहन किराए में लेकर दरभंगा की ओर निकल गया। उसे दरभंगा जिले के ही किसी व्यक्ति का कॉल आया था। कैलटेक्स चौक से दरभंगा मनिगाछी के लिए निकला था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त वाहन के चालक से विशाल के परिजनों ने जब विशाल के बारे में जानकारी ली तब चालक ने परिजनों को जानकारी देते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.