सीवान, मार्च 17 -- सड़क हादसे में मृत युवकों की घर काफी धूम धाम से होली की तैयारी चल रही थी। लेकिन, तेज गति की रफ्तार ने होली की खुशी पर विराम लगा दी। और खुशी गम में बदल गई। घटना के दिन घटनास्थल पर दो युवकों की मौत हुई थी। जिस में एक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र भंटापोखर गांव के रूपलाल राम के 18 वर्षीय पुत्र मनीष राम के रूप में हुई थी। जबकि दूसरे युवक की पहचान दूसरे दिन आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव के कोटा साह के पुत्र दीपांशु के रूप में हुई थी। वहीं, शनिवार को तीसरे युवक की भी मौत हो गई। उसकी पहचान विनोद राय के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.