बागेश्वर, नवम्बर 26 -- अणा के जंगल में मृत मिले युवक का केस अब रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर हो गया है। बैजनाथ पुलिस अब तेजी से मामले की जांच करेगी। मालूम हो कि राजस्व पुलिस क्षेत्र गरुड़ के अणा गांव में ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व बुधवार को एक युवक का शव जंगल में पड़ा देखा। मृतक की शिनाख्त लक्की कुमार पुत्र हरीश राम निवासी अणा के रूप में हुई। मृतक के पिता हरीश राम की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हरीश राम ने हत्या की आशंका जताई है। नायब तहसीलदार भूपाल गिरी ने बताया कि अब केस रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर हो गया है। ग्रामीणों ने जांच तेज कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...