गोरखपुर, फरवरी 17 -- मनीष मिश्र गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के जनरल सर्जरी विभाग में एक बेहद रेयर केस सामने आया है। बिहार के एक युवक के मलद्वार में फेफड़ों और श्वसनतंत्र में होने वाला एक्सट्रामेड्यूलरी प्लाज्मासाइटोमा (ईएमपी) ट्यूमर पाया गया। सर्जरी के बाद ट्यूमर की जांच हुई तो डॉक्टर हैरान रह गए। ईएमपी ट्यूमर फेफड़ों तक सीमित रहता है। शरीर के दूसरे अंगों में फैलना अत्यंत असामान्य है। एम्स का यह केस रिपोर्ट ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (बीएमजे) और पबमेड में प्रकाशित हुआ है। एम्स के जनरल सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. रवि गुप्ता और डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि युवक को मलद्वार में असामान्य सूजन और दर्द की शिकायत लेकर भर्ती किया गया था। उसे बार-बार बेहोशी के दौरे आते। वजन कम हो गया था। एम्स की टीम ने एंडोस्कोपी, बायोप्सी और इमेजिंग क...