रुद्रपुर, जनवरी 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक युवक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने बिना उसकी जानकारी के 6.18 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करा लिया और कुछ ही देर में पांच लाख रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर एक शिमला बहादुर ट्रांजिट कैंप निवासी कौशल गंगवार ने बताया कि तीन जनवरी की रात वह घर में सो रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर एचडीएफसी बैंक से संदेश आया, जिसमें उसके खाते में 6.18 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत होकर जमा होने की जानकारी दी गई। जबकि उसने किसी भी प्रकार के लोन के लिए आवेदन नहीं किया था। कुछ ही देर बाद दोबारा संदेश आया, जिसमें खाते से एक लाख और चार लाख रुपये निकाले जाने की सूचना मिली। घबराए युवक ने तत्काल बै...