कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर दक्षिण। स्वर्ण जयंती विहार निवासी रवि त्रिपाठी ने सेन पश्चिम पारा थाने में साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रवि ने बताया कि 13 दिसंबर को रात 9:27 बजे उनके पास बैंक से दो मैसेज आए। इसमें पहले में 90 हजार और फिर करीब 12.5 हजार रुपये कटने की जानकारी थी। इसके बाद उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर में फोन किया तो रकम निकलने की पुष्टि पर ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रवि के अनुसार उन्होंने न तो किसी को ओटीपी दिया और न ही पिन बताया। फिर भी रकम निकल गई। सेन पश्चिम पारा इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...