फिरोजाबाद, नवम्बर 4 -- फिरोजाबाद। थाना उत्तर में युवक द्वारा नोयडा से आकर अपने रिश्ते के चाचा के घर आकर फांसी लगाने के मामले में चाचा और उसके परिवार के साथ साथ पड़ौसियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं मामले में आरोपी की बेटी ने पुलिस को मृतक के साथ हुई मारपीट की घटना की जानकारी देती है। थाना उत्तर में राजेश कुमार दुबे पुत्र कैलाश चंद्र निवासी गोदई बछेला थाना करहल मैनपुरी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसका बेटा लवकुश दुबे नोयडा में का रहता है। उसको रिश्ते के चाचा मनोज दुबे, आकांक्षा दुबे ने फिरोजाबाद में फोन करके बुलाया था। बेटा नोयडा से रविवार की रात को आ गया था। सोमवार की सुबह उसने मनोज के घर पर ही कमरे में फांसी लगा ली। बेटे के साथ मारपीट की गई। उसको अपमानित किया गया। मृतक के पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.