रुडकी, जुलाई 12 -- मामूली कहासुनी होने पर युवक के पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या का प्रयास करने के दोनों आरोपी चार दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। लक्सर से सटे रायपुर गांव निवासी नसीब खान का बेटा सोनू इसी सात जुलाई की शाम को अपने खेत से पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के बाजिद पुत्र असलम व सद्दाम पुत्र खलील खड़े थे। किसी बात को लेकर सोनू की उनसे कहासुनी हो गई। इस पर उनमें से एक ने सोनू को पकड़ लिया और दूसरे ने जेब से चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया। इससे लहूलुहान होकर सोनू नीचे गिर गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग आए, तो दोनों उसको छोड़कर भाग गए। बाद में परिजन घायल सोनू को लक्सर लाए, जहां से उस हायर सेंटर रेफर कर दिया था। फिलहाल उसकी हालत खतरे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.