बरेली, मार्च 2 -- शीशगढ़, संवाददाता। शुक्रवार को बीसलपुर के पास कुल्ली नदी में मृत मिले युवक के भाई ने दो लोगों पर रंजिशन घर से बुलाकर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। फॉरेंसिक टीम ने शनिवार को पुलिस के साथ घटनास्थल की जांच की। शुक्रवार सुबह बीसलपुर गांव के पास कुल्ली नदी में मोहल्ला गौड़ी के फिरासुद्दीन का शव उतराता मिला था। शनिवार को मृतक के भाई निजामुद्दीन ने कस्बे के एक व्यक्ति एवं उसके अज्ञात साथी पर शुक्रवार रात में घर से बुलाकर ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही। पोस्टमार्टम में युवक की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.