मऊ, फरवरी 2 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के पुराना डाकखाना के पास क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने के विवाद में एक मनबढ़ ने युवक के चेहरे पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला कस्बा घोसी निवासी सैयद अफ्फान अहमद ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि विगत शुक्रवार की शाम नगर के पुराना डाकखाना के पास मोहल्ले के लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। मेरा मोबाइल लेकर हमजा मोबाइल से विडियो बना रहा था। इसी दौरान मोहल्ला कस्बा निवासी मंजर मेरा मोबाईल तोड़ने जा रहा था। मेरे मना करने पर वह गाली गलौज करने लगा और पास में रखी ईंट से मुझ पर हमला कर दिया। हमले में मेरे कई दांत टूट गए और गंभीर चोटें आई...