प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। अल्लापुर इलाके में एक युवक के मकान में घुसकर मारपीट और परिवार को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। जार्जटाउन पुलिस ने तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। अल्लापुर के तिलक नगर निवासी कौशल त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक माह पूर्व पीड़ित के बेटे को फोन कर आरोपित लवलेश मिश्रा की ओर से 10 हजार रुपये की मांग की गई थी। रुपये देने में असमर्थता जताने पर मारपीट की धमकी दी गई। वहीं, 21 मार्च की रात में लवलेश मिश्रा, विशाल मिश्रा, शिवम मिश्रा समेत पांच अज्ञात घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी दी। परिवारजनों को लात-घूंसे और लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि घर से 20 हजार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.