लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, संवाददाता। चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को चौक इलाके में एक बाइक सवार युवक चौपटिया निवासी नजम खान खतरनाक मांझे की चपेट में आ गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के गले पर घाव को दिखाते हुए घटना की जानकारी दी जा रही है। युवक दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था,तभी अचानक मांझा उसके गले में उलझ गया, जिससे गर्दन पर दो घाव हो गए। इस दौरान दोस्तों ने हाथ लगाकर मंझे को पकड़ लिया। इसके चलते समय रहते बड़ी दुर्घटना टल गई और युवक की जान बच गई। चाइनीज मांझे के कारण हाल ही में एक फार्मा कंपनी के कर्मचारी की जान चली गई थी, जबकि एक रिटायर्ड फौजी का चेहरा बुरी तरह कट गया था। इन घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ हत्या ...