कानपुर, फरवरी 14 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर में एक युवक द्वारा आत्मदाह के प्रयास के मामले में पुलिस ने घटना के सात दिन बाद नामजद आठ लोगों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पनकी रोड कल्याणपुर कला निवासी अभिषेक दीक्षित के मुताबिक, उनके बड़े भाई अनुराग दीक्षित उर्फ राहुल दीक्षित ने कुछ समय पहले कल्याणपुर थाने में पड़ोसी शुभम कटियार सहित 19 लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन आरोपी शुभम कटियार, राम सागर कटियार, लालू कटियार, सरवन कटियार, संजू कटियार,गोलू कटियार, विशाल कटियार व शुभम का जीजा लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इससे आहत अनुराग ने सात फरवरी को खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.