जौनपुर, फरवरी 20 -- बरईपार। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया की बुधवार को सुबह दस बजे बेटी घर से बाहर शौच के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान उटरु कला निवासी अंकुश यादव उर्फ पप्पू उसका हाथ पकड़ कर खेत में खींचने व अश्लील हरकत करने लगा। मेरी बेटी के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। ऐसे में बेटी रोती हुई घर पहुंच कर आपबीती सुनाई। मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.