गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक के खाते से जालसाज ने 73 हजार रुपये निकाल लिए। कड़कड़ मॉडल गांव में रहने वाले भंवर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 दिसंबर को उनके कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 73 हजार रुपये डेबिट हो गए। आरोप है कि उन्हें कोई मैसेज या कॉल नहीं आया। बैंक से पता किया तो यूपीआई के जरिए पैसे निकाले गए थे। पीड़ित की शिकाय पर पुलिस ने साइबर सेल की जांच के बाद सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...