मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुरौल। तितरा आसानंद निवासी किशोर कुमार के बैंक खाते से साइबर शातिरों ने 32 हजार रुपए की निकासी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित किशोर कुमार ने थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका खाता यूको बैंक में है। खाते से कई बार में 32 हजार की निकासी कर ली गई है। पैसा एक प्लास्टिक कंपनी के खाता में गया है। सकरा पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...