अंबेडकर नगर, जनवरी 12 -- इंदईपुर, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के महेशपुर मंडप गांव में एक दिन पूर्व युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से लटकते हुए मिलने के मामले में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव घर पहुंचा तो पत्नी व बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने चहोड़ा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने के चलते पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है, लेकिन आत्महत्या किस कारण से हुआ इसका पता लगाने में पुलिस अभी तक विफल है। महेशपुर मंडप गांव निवासी जयप्रकाश निषाद (45) पुत्र अभिराज निषाद का गांव के बाहर स्थित एक तालाब का पट्टा मिला हुआ है। बताया जाता है कि जय प्रकाश बीते शनिवार की रात में घर से खाना खाने के बाद तालाब में पाली गई मछलियों की रखवाली के लिए गया था। रविवार भोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.