समस्तीपुर, जनवरी 14 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण की सूचना को पुलिस जांच में झूठा पाया गया है। इस संबंध में बुधवार की शाम एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस वज्ञिप्ति में पूरे मामले का खुलासा किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत उचौली गांव निवासी साकेंद्र राय ने कल्याणपुर थाने को सूचना दी की उनका पुत्र अभिषेक कुमार (24) अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए सुबह 10 बजे घर से समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है और मोबाइल भी बंद है। परिजनों ने युवक के अपहरण की आशंका जताई थी। सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाने की पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.