सीवान, दिसम्बर 17 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के मराछी गांव से एक युवक शनिवार की रात में सोने के बाद रात में अचानक घर से लापता हो गया है। रविवार की अहले सुबह से उसका कोई अता - पता नहीं चल पा रहा है। इस मामले में युवक के बड़े भाई मुकेश कुमार सिंह ने सोमवार को थाने में आवेदन देकर कहा है कि उसका छोटा भाई 39 वर्षीय पिंटू कुमार सिंह का अचानक लापता हो गया है। उसने अपने आवेदन में कहा है कि उसका भाई 15 दिसंबर की अहले सुबह से हीं घर से गायब है। उन्होंने यह भी कहा कि 14 दिसंबर के रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। इसके बाद 15 दिसंबर की अहले सुबह से वह गायब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.