औरैया, फरवरी 24 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जालूपुरा में मंगलवार को एक युवक की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार जालूपुरा निवासी 25 वर्षीय वासुदेव पुत्र जोर सिंह की घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार कुछ ही देर में उनकी हृदय गति रुक गई और उनकी मृत्यु हो गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने लगे। परिवार में जगदेव पाल, सुखदेव पाल, पारस पाल, विनोद पाल और सीलू पाल सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। फोटो: 17 मृतक की फाइल फोटो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.