कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर देहात। चौबेपुर थाना क्षेत्र के मनेह गांव से तीन साल पहले एक युवक को दिलीप नगर में ड्रामा दिखाने के बहाने ले जाकर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को ममेरे भाई और उसके साथी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। एडीजे कोर्ट संख्या-6 ने दोनों ही दोषियों पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपितों को माती कारागार भेज दिया गया। एडीजीसर विवेक त्रिपाठी ने बताया कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के मनेह गांव के रहने वाले ताराचंद्र को 14 जून 22 को आईआईटी गेट कल्याणपुर कानपुर मे रहने वाला उसका ममेरा भाई हर्षित उर्फ हर्ष बाल्मीक अपने साथ दिलीप नगर में ड्रा देखने की बात कहकर घर से ले गया था। हर्ष के साथ में उसका दोस्त शिवम कुमार पुत्र राम किशन निवासी आवास विकास-3 कल्याणपुर कानपुर नगर भी उनके साथ में गया था।...