अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला तिकौना में हुई युवक की हत्या में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जबकि मुख्य आरोपी समेत तीन को अब तक जेल भेजा जा चुका है। बता दें कि नगला तिकौना निवासी जुगनू पुत्र थान सिंह सोमवार रात मोहल्ले में ही एक तेरहवीं में शामिल होने गया था। खाना खाने को लेकर उसका एक युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि तभी आरोपी पक्ष ने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें जुगनू की मौत हो गई थी। इस संबंध में आरोपी मन्नत,पिता प्रेम और मां कल्याणी,योगेश समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इंस्पेक्टर नरेद्र शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत तीन को जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपियों की तलाश में टीम लगी हुई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्ता...