नोएडा, जनवरी 10 -- दोनों पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपियों पर 25-25 हजार इनाम था दादरी, संवाददाता। दादरी कोतवाली क्षेत्र के कैमराला गांव में हरकेश की हत्या के मामले में रविवार की रात दो और आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में गोली लगी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार की रात कैमराला गांव में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में हरकेश भाटी और मोहित पर गांव के कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। घटना में सिर पर चोट लगने से हरकेश की मौत हो गई थी। जबकि, मोहित का उपचार एक अस्पताल में चल रहा है। मृतक परिवार ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार की रात जारचा की ओर ज...