गाजीपुर, जनवरी 13 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में गेहुड़ी के पास रविवार की रात को गोली मारकर दीपक राजभर की हत्या करने के मामले में पिता राम अवतार राजभर की तहरीर पर गांव के ही अभिषेक राजभर, भिखारी राजभर तथा अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दोनों युवकों पर नाबालिग को भगाने के मामले में बदला लेने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों नामजद आरोपियों समेत छह संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि रविवार की देर शाम हमलावरों ने दीपक राजभर को फोन कर सिंगेरा चट्टी पर बुलाया। जहां पर अंडे, बियर तथा खाने-पीने की सामान खरीदें। रास्ते में गेहूंडी तथा बेलसंडी के बीच एक सुनसान जगह पर दीपक के सिर तथा छाती में गोली म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.