चाईबासा, फरवरी 15 -- युवक की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - मृतक की पहचान सान मृगिलेंडीह निवासी जोगना हेंब्रम के रूप में हुई जगन्नाथपुर,संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत ग्राम महुलडिया, टोला-उलीहातु में एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फरवरी, 2026 देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि महुलडिया टोला-उलीहातु में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान सान मृगिलेंडीह निवासी जोगना हेंब्रम के रूप में हुई। मामले में मृतक के बड़े भाई प्रधान हेंब्रम ने जगन्नाथपुर थाने में आवेदन दिया। जिसके बाद पुलिस ने आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर ...