मुजफ्फरपुर, नवम्बर 19 -- गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लोचा निवासी नंदकिशोर राम की हत्या मामले में पुलिस ने भूसरा मलहटोली से रामकिशोर सहनी को गिरफ्तार किया है। थानेदार सरुण कुमार मंडल ने बताया कि 30 सितंबर को लोचा निवासी अशेसर राम के 42 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर राम का शव घर से एक किलोमीटर दूर खरौरी में मिला था। उसके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। मामले में मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रामकिशोर सहनी पर घर से बुलाकर नंदकिशोर राम की हत्या करने का आरोप था। थानेदार ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...